On April 14, 2026 Baisakh Krishna Dwadashi—Sain Jayanti will be celebrated across the entirety of India , 14 अप्रैल, 2026 – बैसाख कृष्ण द्वादशी – को संपूर्ण भारत में सैन जयंती मनाई जाएगी।

On April 14, 2026—Baisakh Krishna Dwadashi—Sain Jayanti will be celebrated across the entirety of India. , 14 अप्रैल, 2026 – बैसाख कृष्ण द्वादशी – को संपूर्ण भारत में सैन जयंती मनाई जाएगी।

On April 14, 2026—Baisakh Krishna Dwadashi—Sain Jayanti will be celebrated across the entirety of India, 14 अप्रैल 2026 बैसाख कृष्ण द्वादशी को सैन जयंती सम्पूर्ण भारत में मनाई जायेगी हर वर्ष की भांति इस बार भी अनेक स्थानों पर कलश यात्रा शोभायात्रा निकालकर प्रसादी लेकर इति श्री कर ली जायेगी क्या समाज ने कभी मनन करने का समय निकाला है कि क्यूं सैनजी महाराज विगत 726 वर्षो से समाज को आगे नही ले जा सके ?

क्या कमियां है इस समाज में क्यूं दूसरे समाज के लोग हमें हीन नजरों से देखते है ?

क्यूं हमारी आवाज विधानसभा और संसद तक नही जा पाती ?

क्यूं किसी को जरूरत के समय समाज एकत्रित नही होता मुंह छिपाने का प्रयास करता है ?

क्यूं हम दूसरों से सहायता की आशा रखते है ?

Sen Jayanti 2026
Sen Jayanti 2026

On April 14, 2026—Baisakh Krishna Dwadashi—Sain Jayanti will be celebrated across the entirety of India. , क्यूं सैलून का कार्य करने वाले लोग अपनी अगली पीढ़ी को सैलून कार्य सिखाने से कतरा रहे है ? दूसरे समाज के लोग सैलून कार्य से दस लोगो को रोजगार देकर स्वयं आगे बढ़ रहे है ? जबकि पीढियों से क्षौरकार कार्य करने वाले दो समय की रोटियों के लिये तरस रहे है, क्यूं ? क्यूं अपने कार्यों का उच्चतम मूल्य नहीं लेते ?

समाज के हर घर में सैनजी महाराज की तस्वीर अवश्य मिल जाती है जिसमें राजा-रानी सैनजी महाराज के चरण धोते दिखाई देते है, सैन समाज को चक्रवर्ती सम्राट महापद्म नंद का वंशज कहा जाता है फिर क्यूँ समाज गली गली चंदे की रसीदें काट रहा है ? किसी दूसरे समाज के कार्यक्रम में बचे हुये भोजन की पत्तल के लिये देर रात्रि तक रुक जाता है ? हर दो मौहल्ले के बाद नई समिति मिल जाती है ? एक दूसरे की कमियां सोशलमीडिया पर डालकर बहस करने की असफल चेष्टा करते है ?

मेरे कुछ चुभते प्रश्न है ? शायद कुछ लोगों को अजीब लग सकते है ये सभी प्रश्न मैने विगत डेढ़ दशक में राजस्थान में घूमकर महसूस किये है ? जिसका समाधान कोई बताने को नही मिला…आप सभी समाज बंधुओं का क्या अनुभव है कृपया यहां लिखे और कमियों को दूर करने के क्या उपाय हो सकते है ?

On April 14, 2026—Baisakh Krishna Dwadashi—Sain Jayanti will be celebrated across the entirety of India., आज ही एक टैक्सी चालक समाजसेवी के तीये की बैठक के कार्यक्रम में मैं सम्मिलित हुआ 5अप्रैल से समाज के अधिकतर ग्रुपों में उनकी मृत्यु की सूचना मैने पोस्ट की थी किन्तु आजतक किसी समिति वाले का मैसेज या फोन भी नही आया ? भारी मन से दो समितियों के लैटरहैडपर संवेदना संदेश लिखकर स्वयं ही गया वहां कोई समिति वाला नजर नही आया…व्यथित मन से ये पोस्ट कर रहा हूं

सामान्य रुप से मुझे सोशलमीडिया पर पोस्ट करना पसंद नही है ?

🚩🙏जय सैनजी महाराज 🚩🙏

Leave a Comment